बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: हरियाणा विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, 90 सीटों के लिए 5 सितंबर से शुरू होगा नामांकन...

BREAKING: हरियाणा विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, 90 सीटों के लिए 5 सितंबर से शुरू होगा नामांकन...

PATNA: चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख का ऐलान कर रहे हैं। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 

दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे, 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।" बता दें कि, हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान के लिए 5 सितंबर से नामांकन शुरु जाएगा। वहीं नामांकन की आखिरी तिथि 12 सितंबर है।  

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे; 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। यानी दोनों राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।  


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।

Suggested News