BREAKING: बिहार में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

BREAKING: बिहार में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पल

AARA: बिहार में सुबह -सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं करीब 12 से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हो गए है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल, घटना आरा के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रानी सागर डायवर्सन के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा कि, सड़क हादसे के बाद आनन फानन में घायलों की मदद के लिए लोग भी पहुंचे। फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है। उनमें रोहतास जिले के रामचीज राम का पुत्र सरोज राम, बक्सर जिले के शिवकुमार राम की पत्नी रामदुलारी देवी, बक्सर जिले केहरमुन राम की पत्नी सीता सुन्दरी देवी का नाम शामिल है। 

Nsmch
NIHER