बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 लोगों की मौत, दर्जनों फंसे

BREAKING: बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 12 लोगों की मौत, दर्जनों फंसे

DESK: बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है। जहां बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमका हुआ है। वहीं इस घटना में करीब 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल भी हैं। दरअसल, पूरा मामला बेमेतरा जिले का है। बताया जा रहा है कि बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट में कई लोग घायल भी हुए हैं जो मालवे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए हैं।

बारूद फैक्ट्री में धमाके किया घटना जिले के बेरला ब्लॉक के बोरसी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त धमाका हुआ वहां आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। घटना में कई घायलों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा आसपास के अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है। 

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट कैसे हुआ अभी इसके कारणें का पता नहीं चल पाया है।

 बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार हुआ कि सैकड़ो फीट ऊपर बिजली के तार इससे प्रभावित हो गए हैं।

Suggested News