बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबरः औरंगाबाद में लू से एक ही दिन में 32 लोगों की मौत

बड़ी खबरः औरंगाबाद में लू से एक ही दिन में 32 लोगों की मौत

पटनाः बिहार में गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।ऐसी गर्मी पड़ रही है कि पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

औरंगाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां लू लगने से तीस से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।जबकि 35 से अधिक लोगों का अस्औपताल में इलाज किया जा रहा है।औरंगाबाद सिविल सर्जन ने 26 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने भी माना है कि औरंगाबाद में लू से कई लोगों के मरने की बात सामने आ रही है।उन्होंने बताया है कि स्थिति में नजर है।

आज यानि  शनिवार की बात करें तो पटना सबसे गर्म रहा। पटना में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले नौ जून 1966 को पटना का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

2012 में 14 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था। शनिवार को गया व औरंगाबाद के अधिकतम तापमान भी 45.2 डिग्री रहे। भागलपुर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Suggested News