बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : दहेज मुक्त शादी के लिए CM निकाल रहे हैं समाज सुधार यात्रा, यहां उनके जिले में चली गई तीन जानें

BREAKING NEWS : दहेज मुक्त शादी के लिए CM निकाल रहे हैं समाज सुधार यात्रा, यहां उनके जिले में चली गई तीन जानें

 NALANDA :-  एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसमें एक विषय दहेज प्रथा भी है, जिसको लेकर लोगों को जागरुक करना है। वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आज दहेज लोभी ने न सिर्फ अपनी पत्नी, बल्कि उसके साथ अपने दो बच्चों को भी जहर देकर मार डाला। मरनेवालों की पहचान गांव के गुड्डू पासवान की पत्नी ज्ञानती देवी एवं उसके तीन वर्षीय पुत्र साजन कुमार के साथ दो वर्षीय पुत्री शनेहा कुमारी के रूप में की गई हैं।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को बरामद कर लिया है।

छह साल पहले हुई थी शादी

घटना जिले के इसलामपुर थाने से जुड़ा है, जहां बड़ाईचक गांव में दहेज की मांग को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता था।  वहीं इस घटना के संबंध में मृतक महिला ज्ञानती देवी के पिता गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के शेख विगहा गांव निवासी शालिग्राम पासवान ने गुड्डू पासवान समेत आठ लोगों के खिलाफ इसलामपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मृतक महिला की शादी 2015 मे इसलामपुर बड़ाय चक पर गांव निवासी गुड्डू पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद मृतक महिला के दो बच्चे होने के बाद ससुराल वाले महिला को नहीं चाहते थे और उसको साथ हमेशा दहेज के लिए मारपीट करते थे। लेकिन जानकारी मिलने पर हमलोग ससुराल वालों को समझाने का काम करते थे। लेकिन परिवारिक दबाव के कारण मृतक महिला ससुराल में ही रहा करती थी। लेकिन उसके बावजूद ससुराल वालों ने मृतक महिला ज्ञानती देवी एवं उसके दोनों बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। 

मृतक की सास गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला एवं उसके दो बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी है। जहर देने की वजह से महिला की मौत घर पर ही हो गई एवं दोनों बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई। इस घटना के बाद महिला एवं दोनों बच्चों के शव को  पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया।  इस मामले में आरोपी सास कौशल्या देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में लगी जुटी है।  



Suggested News