BREAKING NEWS : सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के आवास पर निगरानी की RAID

SASARAM : बिहार में प्रशासन और पुलिस की अवैध कमाई पर कार्रवाई के बाद अब निगरानी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग ने सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के आवास पर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी शामिल है। नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई है। यह कार्रवाई उनके सासाराम नगर थाना के डीएण कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर की जा रही है।


Nsmch
NIHER