बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : पटना में जयमाला के दौरान गोलीबारी में पार्षद पत्नी को सिर में लगी गोली, मची अफरा-तफरी

BREAKING NEWS : पटना में जयमाला के दौरान गोलीबारी में पार्षद पत्नी को सिर में लगी गोली, मची अफरा-तफरी

PATNA : पटना के दानापुर में जयमाला के दौरान गोलीबारी हुई है। जिसमें पार्षद पत्नी को सर में गोली लग गयी है। गोली लगने से घायल पार्षद पत्नी को लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 बताया जाता है कि दानापुर के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात पार्षद डॉ सुजीत कुमार के परिजन के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाला के लिए जैसे ही लड़का लड़की एक दूसरा को जय माला गले में डालने लगे इसी दौरान बराती में शामिल कुछ लोगों ने पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान वार्ड पार्षद डॉ सुजीत कुमार की पत्नी सनी सिंह 25 वर्ष केसर में गोली लगी और वह वहीं गिर कर झटपट आने लगी। अचानक शादी का माहौल अफरा तफरी में तब्दील हो गया । आनन-फानन में लोगों ने सनी सिंह को उठाकर पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आसपास के लोगों ने बताया कि हॉस्पिटल में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

घटना के बाद खुशी का माहौल अचानक ग्राम में तब्दील हो गया और चारों तरफ चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।



Suggested News