नवादा पहुंचे DIG राजेंद्र कुमार भील : अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

डीआईजी (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भील रविवार को नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के कई कड़े निर्देश दिए......

नवादा पहुंचे DIG राजेंद्र कुमार भील : अधिकारियों के साथ की उ
नवादा पहुंचे DIG राजेंद्र कुमार भील- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भील रविवार को नवादा पहुंचे। नवादा पुलिस कार्यालय पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के बैठक की। जिसमें में आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन किया गया।


फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश 

डीआईजी ने जिले की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और भ्रामक सामग्री शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा राजनीतिक आंदोलनों व धरना-प्रदर्शनों की मुस्तैदी से निगरानी करने का आदेश दिया।


सघन गश्ती, यातायात दुरुस्ती और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर 

आगामी दुर्गापूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र डीआईजी ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग (गश्ती) बढ़ाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर बल दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष से लेकर स्थानीय थानों तक प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।


पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने की पहल 

बैठक के दौरान डीआईजी राजेंद्र कुमार भील ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का माहौल बनाने तथा बेहतर संबंध स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का पूर्ण सहयोग मिल सके।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट