BREAKING: अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के लिए जाना होगा यहां, जानिए पूर्व डिप्टी सीएम का नया पता

BREAKING: अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के लिए जान

PATNA: बिहार सरकार के नए मंत्रियों के लिए बंगला आवंटित कर दिया गया है। सभी मंत्री अब नए आवंटित किए गए बंगला में रहेंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पता अब बदल जाएगा। तेजस्वी यादव से मिलने के लिए अब नए पते पर जाना होगा। वहीं तेजस्वी यादव के बंगला में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रहेंगे। वहीं तेज प्रताप यादव के बंगला में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे। 

मालूम हो कि तेजस्वी यादव अब तक 5 देश रत्न मार्ग में डिप्टी सीएम के आवास में रहते थे। वहीं नए मंत्रियों को बंगला आवंटित होने के बाद उनका पता बदल गया है। तेजस्वी यादव से मिलने के लिए अब 5 देश रत्न मार्ग ना जाकर कर्णांकित आवास सं0-1 पोलो रोड जाना होगा। तेजस्वी यादव का नया पता अब यही होगा।  

बता दें कि, पहले तेजस्वी यादव 5 देश रत्न मार्ग में डिप्टी सीएम के आवास में थे वहीं अब उन्हें नेता प्रतिपक्ष का आवास आवंटित किया गया है। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। गौरतलब हो कि, 28 जनवरी को सीएम नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया था। जिसके बाद रिकॉर्ड 9वीं बार सीएम नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ लिया था। 

वहीं नए सरकार बनने के करीब डेढ़ महीने के बाद सीएम नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। वहीं अब सभी नए मंत्रियों को भवन निर्माण विभाग की ओर से नए बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। सभी मंत्रियों से मिलने के लिए अब नए पते पर जाना होगा।