बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण, दोपहर 1 बजे तक बिहार की पांच सीटों पर इतना प्रतिशत हुआ मतदान, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया में हुई बंपर वोटिंग

BREAKING: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण, दोपहर 1 बजे तक बिहार की पांच सीटों पर इतना प्रतिशत हुआ मतदान, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया में हुई बंपर वोटिंग

PATNA: देशभर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। बिहार के पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है। भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, बांका और पूर्णिया में मतदाता मतदान कर रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आकंड़े के अनुसार दोपहर 1 बजे तक के मतदान प्रतिशत को देखें तो बिहार में ताबड़तोड़ वोटिंग हुई है। बिहार में 01 बजे तक 33.80℅ वोटिंग हुई है। बिहार के कटिहार लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ है। कटिहार में35. 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। कटिहार में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं पहले छह घंटे में सबसे कम वोटिंग भागलपुर में हुई है। यहां मात्र 30.29 प्रतिशत ही वोट हुई है। वहीं बाकां में 32.32 प्रतिशत, पूर्णिया में 36.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं किशनगंज में 34. 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में सबसे कम मतदान किशनगंज में ही हुआ था। सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान बांका में हुआ था, वहीं 1 बजे तक बांका के आंकड़े बढ़ गए हैं और अब सबसे कम वोटिंग भागलपुर में हुई है। 

दोपहर होते होते मतदान प्रतिशत बढ़ते देख रहा है। वहीं कटिहार लोकसभा क्षेत्र के तहत मतदान को लेकर सुबह से आम मतदाताओं में काफी रुझान है। किशनगंज में 9 बजे तक, 7.59, 11 बजे तक 21.29, वहीं 1 बजे तक 34. 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। बांका में 9 बजे तक 9.5 प्रतिशत वोट हुई थी जो 11 बजे तक 18 वहीं 1 बजे तक 32.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वहीं सबसे हॉट सीट पूर्णिया में सुबह 9 बजे तक 9.36 था जो 11 बजे 24.62 प्रतिशत वहीं 1 बजे तक 36.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। भागलपुर में 9 बजे तक 9 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जो 11 बजे तक 19.31 प्रतिशत वहीं 1 बजे तक 30.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कटिहार में बंपर वोटिंग हो रही है।  कटिहार में9 बजे तक 13.75 प्रतिशत वोट हुई थी जो 11 बजे कर 28. 95 प्रतिशत तो वहीं 1 बजे तक सबसे अधिक 35.37% मतदान हुआ है।

मालूम हो कि, पहले चरण में मतदान के आंकड़े काफी कम थे। पहले चरण में बिहार में केवल 48.7 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं इसके बाद सभी दिग्गजों ने जोरो शोरो से प्रचार प्रसार कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया। वहीं अब दूसरे चरण में इसका असर देखने को मिल रहा है। दूसरे चरण में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं। दूसरे चरण में दोपहर1 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत में काभी इजाफा हुआ है। 

Suggested News