बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: गरीबों को मिल रहा उनका हक, भष्ट्राचारी जा रहे हैं जेल, यही है मोदी की गारंटी

BREAKING: गरीबों को मिल रहा उनका हक, भष्ट्राचारी जा रहे हैं जेल, यही है मोदी की गारंटी

PATNA: भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पीएम ने युवा, महिलाओं, किसानों और गरीबों को अपने संकल्प पत्र का मुख्य मुद्दा रखा है। वहीं पीएम ने भष्ट्राचार को लेकर विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि मैंने लाल किला से कहा था यहीं समय है सही समय है। बीजेपी ने 10 सालों में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी के राज्य में गरीबों को उनका हक मिल रहा है। भ्रष्ट्राचार गरीब हक छिनता है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।  

2024 में भी जारी रहेगी विकास यात्रा 

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि आने वाले दिनों में स्पेस, एआई, क्वांटम, ग्रीन हाईड्रोजन, सेमीकंडक्टर और ईवी टेक्नोलॉजी में भारत को अग्रणी बनते देखा जाएगा। भारत में 5 जी का विस्तार किया जाएगा और 6 जी टेक्नोलॉजी को विकसित किया जाएगा। 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हासिल किया जाएगा। बीजेपी ने वादा किया है कि आगे आने वाले दिनों में रेलवे और हवाई अड्डो को और विकसित किया जाएगा। वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त की जाएगी। नए एयरपोर्ट, हाईवे, वॉटर मेट्रो बनते रहेंगे। उत्तरी-दक्षिण और पूर्वी भारत में बुलेट कॉरिडोर लाया जाएगा। 2024 में भी विकास यात्रा जारी रहेगी।

3 करोड़ नए घर बनेंगे

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा कि 2004 से 2014 तक भारत देश की 11 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था रहा। हालांकि पिछले 10 वर्षों में ही भारत 11 से पांचवें स्थान पर आया। वादे में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था तक लाने की गारंटी दी गई है। मोदी का गारंटी देते हुए पीएम ने कहा कि 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे। हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे। हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे। मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन होगा लागू

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि भारतीय न्याय संहिता भी लागू होगी। वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था आएगी। बीजेपी ने मोदी की गारंटी में वादा किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को और सख्ती से लागू किया जाएगा। परफोर्म, रिफोर्म और ट्रांसफोर्स का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू किया जाएगा।  बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में  भारत को ग्लोबल हब बनाने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। आगे विश्व भर में रामायण उत्सव मनाएंगे। अयोध्या का और विकास किया जाएगा।

बीज से बाजार तक किसानों की आय पर होगा फोकस

बीजेपी ने मोदी की गारंटी के तहत वादा किया है कि हर वंचित वर्ग को वरीयता दी है। 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित किया जाएगा और एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन, वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। ओबीसी, एसी और एसटी समुदाय को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान दिया जाएगा। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि आगे विश्व भर में थिरुवल्लूवर कल्चर सेंटर के माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाया जाएगा। भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था को उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर, ट्रक ड्राइवर और कुली सभी को ई-श्रम पर जोड़कर कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करेंगे। बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि बीज से बाजार तक किसानों की आय पर फोकस किया जाएगा। श्री अन्न को सुपर फूड में बदला जाएगा। नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा की जाएगी। मछुआओं के लिए नाव का हीमा, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी को मजबूत किया जाएगा। सी वीड और मोदी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

लखपति दीदी को किया जाएगा सशक्त

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि सरकार ने लखपति दीदी के तहत देश की लाखों महिलाओं को सशक्त किया है। वादा किया कि आगे भी ऐसा करते रहेंगे। इसके लिए कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिला सहायता समूहों को मदद दी जाएगी। साथ ही सर्वाइकल कैंसल, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा।बीजेपी ने मोदी की गारंटी में देशवासियों से वादा किया है कि युवाओं के लिए इनवेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, खेल, हाई वेल्यू सर्विस और पर्यटन के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

Suggested News