बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पेरिस ओलंपिक में आयोग्य घोषित होने के बाद बेहोश हुई विनेश फोगाट, अस्पताल में भर्ती...

BREAKING: पेरिस ओलंपिक में आयोग्य घोषित होने के बाद बेहोश हुई विनेश फोगाट, अस्पताल में भर्ती...

DESK: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को आयोग्य घोषित कर दिया गया है। 50 kg कैटेगरी में उनका वजन  100 ग्राम अधिक होने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में 50 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले के पहले अयोग्य घोषित किया गया है। आज ही इस मुकाबले का फाइनल होना है। 

वहीं आयोग्य घोषित होने के बाद विनेश बेहोश हो गई हैं। विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनेश की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेरिस ओलंपिक के अस्पताल में उनकी भर्ती किया गया है। विनेश से मिलने के लिए IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा पहुंची हैं।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को लेकर IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा से बातचीत की। साथ ही उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज करने को कहा है। बता दें कि, पीएम मोदी ने ट्विट कर विनेश को प्रत्साहित किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने विनेश को प्रत्साहित भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, "विनेश, आप चैंपियनों में एक चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है।  

उन्होंने कहा कि, काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मुझे पता है कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब तुम्हारे साथ हैं।"

Editor's Picks