बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में देवर ने चाकू की नोक पर भाभी के साथ किया दुष्कर्म, न्याय के लिए दर-बदर भटक रही पीड़िता

भागलपुर में देवर ने चाकू की नोक पर भाभी के साथ किया दुष्कर्म, न्याय के लिए दर-बदर भटक रही पीड़िता

भागलपुर. जिले में दुष्कर्म पीड़िता को पांच दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ गये, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर तीन बच्चों को लेकर सीनियर एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के देवर ने ही चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह न्याय के लिए भटक रही है।

मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि 21 नवंबर की देर शाम उसके देवर ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के मुताबिक उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं थे और देवर ने रस्सियों से बांधकर गलत काम किया। पीड़िता ने बताया की मामले को लेकर उसने पहले इसकी शिकायत अपने ससुरलवालों से की, लेकिन पति सहित उनके ससुरलवालों ने उनकी एक नहीं सुनी।

इसके बाद पीड़िता ने अपने नजदीकी थाने के अलावा महिला थाने भी पहुंची, लेकिन महिला थाना प्रभारी नीता कुमारी ने उनकी एक नहीं सुनी और थाने से निकल जानें को कहा। इसको लेकर शुक्रवार को महिला अपने तीन बच्चे के साथ सीनियर एसपी बाबूराम के पास पहुंची और मामले में उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई के लिए गुहार लगायी।

पीड़िता ने कहा है चार दिन बीत जाने पर भी उनका मेडीकल टेस्ट नहीं हो पाया है। उसने बताया कि उनके पति और ससुरालवाले के साथ पुलिस की मिलीभगत है। महिला ने कहा है उनके पति बिना तलाक  दिए किसी अन्य महिला के साथ निकाह कर लिया है।

Suggested News