बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साली की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, दो चचेरे भाइयों की हालत नाजुक

साली की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, दो चचेरे भाइयों की हालत नाजुक

PURNIA : पूर्णिया में साली की शादी से लौट रहे जीजा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं मृतक के दो चचेरे भाईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों भाइयों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। वहीं इस  हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा पेट्रोल पंप के समीप की है। 

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के वभनगामा गांव निवासी स्वर्गीय गुजय राम की बेटे मुकेश राम (26) के रूप में हुई है। एक साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी। मौत से सप्ताह भर पहले ही उसकी नवजात बेटी की मौत हो गई थी। वहीं घायलों में मृतक के चचेरे भाई विक्की राम (28) और सत्यदेव राम (24) शामिल हैं।

घटना की जानकारी देते हुए चचेरा भाई संजय राम ने बताया कि मृतक के साली की शुक्रवार को शादी थी। इसी को लेकर मृतक अपने दो चचेरे भाईयों के साथ सुबह बिहारीगंज स्थित घर से अपने ससुराल काझा गांव साली की शादी में शरीक होने पहुंचा था। 

देर रात वापस घर लौटने के क्रम में बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा पेट्रोल पंप के समीप बाइक टर्न लेने के क्रम में मुकेश राम का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। आज सुबह पुलिस ने कॉल कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। 

वहीं हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

REPORT- ANKIT KUMAR JHA

Suggested News