Bankipur Bypoll : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने जारी किया वीडियो, एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को की जिताने की अपील
Bankipur Bypoll : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्र की जनता से भावुक अपील की है.....पढ़िए आगे
PATNA : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जोर लगा दिया है. इसी कड़ी में जहाँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोड शो किया. वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी रोड शो किया. वहीँ अब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को जिताने की अपील की है. उन्होंने कहा की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार रोड शो किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विशाल रोड शो कर एनडीए का शक्ति प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर की जनता से भावुक अपील की है।
जारी वीडियो संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि आगामी 30 जुलाई को होने वाले मतदान में राज्य के विकास और सुशासन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए हर एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से एनडीए के युवा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पिछले दो दशकों में जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से राज्य में सुशासन और 'न्याय के साथ विकास' को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने और विकास की इस तेज रफ्तार को बनाए रखने के लिए बांकीपुर के प्रत्येक मतदाता का समर्थन आवश्यक है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बांकीपुर के सभी सम्मानित मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई को मतदान के दिन एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने मतदाताओं से ईवीएम पर 'कमल' छाप के सामने वाला बटन दबाकर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जा सके। गौरतलब है कि बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए और विपक्ष दोनों ही अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाए हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो और घटक दलों के नेताओं के तूफानी प्रचार के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस सीधी अपील को एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में माहौल को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।