बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साली की शादी में जीजा की गोली लगने से हुई मौत, खुशी का माहौल गम में हुआ तब्दील

साली की शादी में जीजा की गोली लगने से हुई मौत, खुशी का माहौल गम में हुआ तब्दील

GAYA : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के समोद बिगहा निवासी अपने शाली के शादी में शरीक होने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि कुछ लोग फोर व्हीलर से फायरिंग कर रहे थे, जिनमें एक गोली घर के बाहर खड़े युवक को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक  युवक वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव निवासी ललन सिंह की पुत्री की अरई गांव में शादी समारोह के दौरान मंगलवार की अहले सुबह 8 लड़कों की टोली गांव से बाहर सड़क पर आए थे। इसी दौरान सुबह  सेवतर से जेठियन की ओर जा रहे फोर व्हीलर पर सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा की जा रही फायरिंग के दौरान एक गोली शेरघाटी थाना क्षेत्र के समोद बिगहा निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमार को लग गई जिससे मनीष घटनास्थल पर ही अचेतावस्था में गिर पड़ा। शादी समारोह में मौजूद परिजनों को खबर लगते ही तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह वह जयमाला का रस्म पूरा होने के बाद लोग मड़वा पर बैठे थे, तभी गोली लगने की अशुभ समाचार परिजनों को मिला। जैसे-तैसे शादी समारोह को संपन्न किया गया। लेकिन एक तरफ शादी की खुशी कुछ ही पल बाद घटना के दौरान मातम में बदल गई।

मृतक मनीष ललन सिंह के बड़े भाई स्व  जुगल किशोर सिंह का दामाद था। मनीष की पत्नी शादी के दिन अपने घर तिलोरा में मौजूद थी। मनीष की शादी 2016 में हुई थी। मनीष एक बच्चे का पिता था एवं वर्तमान में उनकी पत्नी गर्भवती है़,जो  चिकित्सक के परामर्श पर वह शादी समारोह में भाग नहीं ली थी। ललन सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही अपने फूफा अरई निवासी अरुण सिंह के घर पली-बढ़ी थी। इसलिए शादी का कार्यक्रम भी अरई गांव में हो रहा था। 

 घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज पुलिस अस्पताल परिसर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी ली। वजीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु मगध मेडिकल अस्पताल  में भेजा गया है।पोस्टमार्टम के बाद मनीष के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उक्त घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही पत्नी कि रोते-रोते अचेत हो जा रही है बता दें की मृतक एमआर का काम करता था जो छुट्टी लेकर अपने ससुराल शादी में शरीक होने के लिए गया था।


Suggested News