पत्थर से मारकर की भाई की हत्या, धान का बिचड़ा डालने को लेकर हुआ था झगड़ा

पत्थर से मारकर की भाई की हत्या, धान का बिचड़ा डालने को लेकर

DEHRI : खबर रोहतास जिला से है। जहां कछवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में भाई ने अपने ही भाई की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि अनिल राम ने अपने ही बड़े भाई राजेश राम के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान राजेश राम की मौत हो गई। 

बताया जाता है कि यह लोग खेती करने के लिए एक जमीन पट्टे पर लिए थे। जिसमें धान का बिचड़ा डाला गया था। इस धान के बिचड़े को लेकर ही दोनों भाइयों में विवाद हुआ। अंततः अनिल राम ने अपने ही बड़े भाई राजेश राम पर ईंट पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें राजेश राम की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी भाई फरार है। 

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक राजेश राम की मां का कहना है कि उसके बड़े पुत्र की हत्या उसके मझले पुत्र ने ईंट पत्थर से मारकर कर दी है। जिसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Nsmch

REPORT - RANJAN KUMAR