बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने किया दावा, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की होगी जीत

भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने किया दावा, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की होगी जीत

SASARAM : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी आज सासाराम पहुंचे। जहाँ उन्होंने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 5 दिसंबर को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में चिराग पासवान द्वारा NDA का समर्थन दे दिए जाने पर बयान दिया है। 


अशोक चौधरी ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव से ही चिराग पासवान भाजपा के खेल-बेल में फंसे हुए हैं। ऐसे में ये कोई नई बात नहीं है। उन्होंने गोपालगंज में मिली शिकस्त पर कहा कि इस बार गोपालगंज की तरह को कुढ़नी में भी चिराग पासवान का दाल गलने वाला नहीं है। 

मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया की महागठबंधन के लोग कुढ़नी सीट आराम से जीतने जा रहे हैं। चिराग पासवान के समर्थन तथा विरोध से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कुढ़नी सीट महागठबंधन के खाते में आएगी। बता दें कि मंत्री डॉ. अशोक चौधरी रोहतास जिला के प्रभारी मंत्री हैं तथा जिले के 50 वां स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने सासाराम पहुंचे।

गौरतलब है की कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी को कोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद यह सीट खाली हुई है। जहाँ चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तिथियों का एलान कर दिया है। यहाँ 5 दिसंबर को चुनाव कराये जाएंगे। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News