गया में बुलेट में अचानक लगी आग, टंकी ब्लास्ट करने से लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
GAYA : गया में एक बुलेट में अचानक आग लग गई। जहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। वहीं आग लगने के बाद बुलेट का टंकी भी ब्लास्ट कर गया। जिससे आग भड़क गयी। हालांकि इस दौरान कोई घटना नहीं घटी। यह घटना गया जिले के शेरघाटी के हेमजापुर के पास की है।
बताया जाता है कि बुलेट सवार कुछ देर के लिए हेमजापुर मोड़ के समीप एक होटल में चाय नाश्ता के लिए रुका था। जब बुलेट सवार अपने बुलेट को लगाकर ढाबा में चला गया। तभी कुछ देर के बाद अचानक बुलेट में आग लग गई। जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
देखते देखते धू धू कर बुलेट जलने लगी। जिसके बाद बुलेट के टंकी तेज ब्लास्ट कर गया। जब तक लोग समझ पाए, बुलेट को बुझाते तब तक पूरी तरह से बुलेट जल गई थी। हालाँकि स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।
गया से मनोज की रिपोर्ट