बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भैंस चुराने के विवाद में चली गोली, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

भैंस चुराने के विवाद में चली गोली, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

KATIHAR : कटिहार के दियारा क्षेत्र में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद पर गोली चलाने के मामले में ग्रामीणों ने एक आदमी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, गिरफ्तार आरोपी अपना नाम बाजा सिंह बता रहा है और मनिहारी थाना क्षेत्र के चरवा टोला के रहने वाले बता रहे हैं।

 दरअसल काशीचौक दियारा के इस मामले में बताया जा रहा है हाल के दिनों में ही दियारा क्षेत्र में हुए फौजी महेश यादव की हत्या के बाद उनके भतीजे पर यह गोली चलाई गई है। हालांकि गिरफ्तार अपराधी किन पर गोली चला है यह साफ नहीं कर पा रहा है, उनके माने तो कलाई खेत में उसका भैंस घुस जाने से लोगों द्वारा भैंस को घेर लिया था, जिस कारण यह गोली चलाई गयी है। 

लोगों ने हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है फिलहाल पूरे मामले पर जांच जारी है।


Suggested News