पटना में मंदिर के बाउंड्री घेरने के विवाद में चली गोली, एक की मौके पर हुई मौत, महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी

पटना में मंदिर के बाउंड्री घेरने के विवाद में चली गोली, एक क

PATNA : जिला के रानीपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक चालीस वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध किए जाने पर अपराधियों ने एक महिला को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। मामला फतुहा थान क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मृतक के साथ साथ गोली से जख्मी महिला को अस्पताल लाया। मृतक को तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना के लिए रेफर कर दिया गया। बीच बचाव में महिला को गोली लगी है। 

मृतक पेशे से राजमिस्त्री

घायल महिला दीना यादव की पत्नी  मालती देव को जांघ में गोली लगी है जबकि मृतक को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है। मृतक की पहचान रानीपुर गांव के ही 40 वर्षीय लाल बहादुर पासवान के रुप में हुई है। मृतक पेशे से राज मिस्त्री था।  मालती देवी डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 16 के पंच के रुप में निर्वाचित है।

मंदिर परिसर के चार दिवारी के निर्माण को ले कर हुआ खूनी विवाद

बताया जाता है कि रानीपुर गांव में ग्रामीण पथ के किनारे एक शिव मंदिर  है। शिव मंदिर का चार दिवारी नही है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने चंदा इकठ्ठा कर शिव मंदिर के चार दिवारी के निर्माण करने का फैसला लिया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोग मंदिर परिसर या मंदिर के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर चार दिवारी निर्माण का विरोध कर रहे थे। गुरुवार को इस बावत शाम को मंदिर की चारदिवारी निर्माण को लेकर पंचायत भी बुलायी गयी थी। लेकिन विरोधियों ने चार दिवारी निर्माण का विरोध करना शुरु कर दिया। लेकिन ग्रामीण चारदिवारी निर्माण को लेकर अडिग थे। इसी बीच विरोधियों ने बगल के गांव से दो अपराधियों को बुला लिया तथा मंदिर के पास ही एक घर में छिपा दिया। चार दिवारी निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतक लाल बहादुर पासवान निर्माण कर रहे थे। वैसे ही घर में छिपे अपराधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के सीने में गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित होकर महिला पुरुष ग्रामीणों ने अपराधियों को जब खदेड़ा तो अपराधियों ने गोली मारकर पंच मालती देवी को भी जख्मी कर दिया तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस 

फतुहा 1 डीएसपी निखिल कुमार ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है तथा बगल के गांव रसलपुर के हैं। उनके मुताबिक दो अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है । वहीँ इस घटना में कई अन्य संलिप्त है।  उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट