बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में तिलकोत्सव के लिए लगाए गए टेंट के विवाद में चली गोली, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

छपरा में तिलकोत्सव के लिए लगाए गए टेंट के विवाद में चली गोली, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

CHAPRA : वैवाहिक कार्यक्रम में तिलकोत्सव के लिए लगाए गए टेंट के विवाद में पड़ोसियों में हुई नोकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हुई वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव की है जहाँ स्व राम इकबाल सिंह के पुत्र रमेश सिंह और उनके पड़ोसी पप्पू सिंह और जितेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया। जिसमें रमेश सिंह के बड़े भाई छठ्ठू सिंह की माने तो पप्पू और जितेंद्र ने गोली चला दिया जो मौके पर मौजूद स्व रामइकबाल सिंह की 80 वर्षीय पत्नी कलावती कुंअर को गोली लग गई।

आनन फानन में घायल अवस्था में उसे मढ़ौरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट 

Suggested News