बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में जमीनी विवाद में आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में जमीनी विवाद में आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक के पास देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रायफल और 45 जिंदा कारतूस बरामद किया है। 

दरअसल, इस संदर्भ बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के मौनिया निवासी सोनू मिश्रा और अनु मिश्रा दोनों आपस में चचेरा भाई है। दोनों के बीच पूर्व से जमीन और संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोप है कि दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने रायफल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना स्थल से महज कुछ हीं दूरी पर नगर थाना स्थित है।

वहीं फायरिंग की आवाज सुन कर नगर थाना की भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर थाना पहुंची और उससे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं एक रायफल और 45 जिंदा कारतूस के साथ एक खोखा को बरामद किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस पूरी जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो गुटों के बीच मोहनिया चौक के पास फायरिंग हुई कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है और भी लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इन लोगों के बीच पूर्व से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

Suggested News