ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में मचा कोहराम

ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत,  घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की

NALANDA : नालंदा में पेड़ से गिरकर एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमा गांव का है। मृतक की पहचान सीमा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश चौधरी के (26) वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में सुधीर कुमार के चाचा बिहारी चौधरी ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी उनका भतीजा ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी निकालने गया था। तभी अचानक ताड़ के पेड़ का ढमकोल टूट गया और सुधीर नीचे आ गिरा आसपास के लोगों की जो नजर पड़ी तो उसे आनन-फ़ानन में इलाज के लिए सिलाव पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। 

Nsmch
NIHER

वहीं सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि पेड़ से गिरकर युवक की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

REPORT - PRANAY RAJ