बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी खजाने पर भार ! नीतीश कैबिनेट के 12 मंत्रियों के इलाज पर साल भर में 29 लाख का खर्चा , BJP-JDU कोटे के तत्कालीन 'मंत्रियों' के चिकित्सा खर्च का ब्योरा....

सरकारी खजाने पर भार ! नीतीश कैबिनेट के 12 मंत्रियों के इलाज पर साल भर में 29 लाख का खर्चा , BJP-JDU कोटे के तत्कालीन 'मंत्रियों' के चिकित्सा खर्च का ब्योरा....

PATNA: बिहार के सरकारी अस्पतालों मे आम लोगों को मरहम पट्टी...रूई-सूई मिले या नहीं, लेकिन मंत्रियों व परिवार के इलाज पर हर साल लाखों रू खर्च किये जाते हैं. सरकारी खजाने पर यह बोझ हर साल पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 जब सूबे में भाजपा-जेडीयू की सरकार थी, तब के मंत्रियों व उनके परिवार की चिकित्सा पर कितने लाख का खर्चा आया,आज इस बारे में बताते हैं. कैबिनेट सचिवालय ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 12 मंत्रियों के चिकित्सा पर सरकारी खजाने से 28 लाख 61 हजार 163 रू खर्च किये गए। 

भाजपा-जेडीयू कोटे के मंत्रियों पर हुए चिकित्सा खर्च का ब्योरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे कैबिनेट विभाग है. मंत्रिमंडल सचिवालय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर हुए खर्च का ब्योरा दिया है. जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय ने इस संबंध में जानकारी मांगी थी. इस आलोक में कैबिनेट सचिवालय ने 3 अप्रैल को यह जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय की तरफ से बताया गया है कि अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के तत्कालीन मंत्री रमेश ऋषि देव पर ₹84279,13636 फिर 120907,14722 और 32233 रू चिकित्सा पर खर्च किए गए। , पंचायती राज विभाग के तत्कालीन मंत्री कपिलदेव कामत पर 123938, 58022 और 23059 रु खर्च हुए। तत्कालीन मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार एवं उनकी पत्नी प्रभावती देवी की चिकित्सा व्यय पर खर्च 62193 रु, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तत्कालीन मंत्री पर 261401 रुपया, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तत्कालीन मंत्री विनोद कुमार सिंह पर 1392320 रुपया, लघु जल संसाधन विभाग के तत्कालीन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव पर 51322 रू, पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा एवं पत्नी मीना झा पर 2817 ,62902 रु और 33546 रुपया, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं उनके पिता अवधेश पांडेय पर ₹21079, भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी पर 16542 और ₹52309 रू, सूचना जनसंपर्क विभाग के तत्कालीन मंत्री नीरज कुमार की माता सुधा सिन्हा पर ₹94301 और खुद पर 125264 रु खर्च हुए। शिक्षा विभाग के मंत्री रहे कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा पर ₹41458 ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन मंत्री शैलेश कुमार पर 46890 इसके बाद 46240,39000,33020 रू सरकारी खजाने से दिए गए। 

शिवप्रकाश राय ने 24 फरवरी को मांगी थी जानकारी 

दरअसल, बिहार के जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय ने 24 फरवरी 2023 को बिहार विधानसभा सचिवालय से मंत्रियों की चिकित्सा पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा था. विधानसभा ने इस आवेदन को 6 मार्च 2023 को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के यहां रेफर कर दिया. कैबिनेट सचिवालय ने 3 अप्रैल 2023 को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराया है. शिव प्रकाश राय ने पूछा था कि 2010-11 से लेकर 2022-23 तक मंत्रियों की चिकित्सा मद में भुगतान की गई राशि की जानकारी मांगी थी. आरटीआई कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय कहते हैं कि किसी को मरने के बाद कफ़न भी नहीं मिलता, माननीय व उनके परिजन पर के चिकित्सा मद में हर साल 30,40 लाख खर्च किये जा रहे. 

किस मंत्री पर कितना हुआ खर्च, जानें ...

रमेश ऋषि देव- 265829 रू

कपिलदेव कामत-205019

प्रेम कुमार-62193

विनोद नारायण झा-106776

खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद- 261601

विनोद कुमार सिंह- 1392320

नरेंद्र नारायण यादव- 51322

मंगल पांडेय-21079

अशोक चौधरी-68851

नीरज कुमार- 219565

कृष्णंदन प्रसाद वर्मा-41458

शैलेश कुमार-165150

कुल- 2861163


Suggested News