बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रूस में खत्म होने के कगार पर है विदेशी कंपनियों का कारोबार, लगभग सभी इंटरनेशनल कंपनी ने बंद किया धंधा

रूस में खत्म होने के कगार पर है विदेशी कंपनियों का कारोबार, लगभग सभी इंटरनेशनल कंपनी ने बंद किया धंधा

DESK : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। इस युद्ध में जितना नुकसान यूक्रेन को हुआ है। उतना ही नुकसान रूस को भी उठाना पड़ा है। युद्ध में बीते 24 फरवरी के बाद से रूस में संचालित लगभग सभी बड़ी विदेशी कंपनियों ने अपना धंधा बंद कर दिया है। बताया जा रहा है हमला शुरू करने के बाद अब तक 250 विदेशी कंपनियों ने रूस से अपना कारोबार बंद कर दिया है। यह सिलसिला लगातार जारी है। यहां रूस युक्रेन को हराने में कामयाब हो जाए, लेकिन नुकसान रूस को भी उठाना होगा। 

हाल में Netflix, टिकटॉक, सैमसंग ने भी रूस छोड़ने का ऐलान किया है। रूस छोड़ने वाली कपंनियों की लंबी सूची है, जो रूस के साथ संबंध तोड़ रहे हैं या देश में उनके संचालन की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ कंपनियां युद्ध के विरोध में रूस के प्रति अपनी नाराजगी दिखाने के लिए ऐसा कर रही हैं, वहीं कुछ कंपनियों के लिए युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र और परिवहन लिंक को बंद करना और स्विफ्ट से बाहर होना बिजनेस चलाने में आड़े आ रहा है।

तेल के सबसे बड़े विदेशी निवेशक ने खिंचे हाथ

रूस को सबसे ज्यादा नुकसान तेल और गैस के बाजार से हुआ है। रूस की सबसे बड़े विदेशी निवेशक BP Plc ने 27 फरवरी को ऐलान किया कि वह सरकारी रोजनेफ्ट में अपनी 20% हिस्सेदारी खत्‍म कर रही है। Shell Plc भी बिजनेस से निकल गई। नॉर्वे की इक्विनोर एएसए ने भी 1.2 बिलियन डॉलर के निवेश वाली संयुक्त उद्यमों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे बाजार को भी नुकसान

रूस को तेल बाजार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे बाजार उत्पादों में भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फाइनेंस सेक्‍टर की बात करें तो Visa और मास्टरकार्ड ने कहा है कि वे रूस में बिजनेस सस्‍पेंड कर रहे हैं। वहीं बात अगर ऑटो सेक्टर की करें तो जनरल मोटर्स कंपनी, फोर्ड मोटर कंपनी, फॉक्‍सवैगन और टोयोटा मोटर कॉर्प सहित दुनिया की अधिकांश बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने घोषणा की है कि वे रूस में अपना शिपमेंट रोक देंगे। ट्रक निर्माता वॉल्वो और डेमलर ने भी वहां कारोबारी गतिविधियां ठप कर दी हैं।

गुगल, फेसबुक और ट्विटर भी बंद

सोशल मीडिया आज का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। युद्ध में रूस भले ही जीत के करीब हो, लेकिन सोशल मीडिया के बाजार में अमेरिकी कंपनियों का राज है। फेसबुक, ट्विटर और गुगल जैसी कंपनियां का बाजार पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इन कंपनियों ने भी रूस में अपनी सर्विस देने से इनकार कर दिया है। इसी तरह कोका कोला, पेप्सिको ने भी रूस में बिजनेस बंद कर दिया है। 



Suggested News