बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर हत्याकांड: पटना से मुख्यारोपी गिरफ्तार, किया सनसनीखेज खुलासा, एसिड अटैक ने फौजी से अपराधी बनने को किया मजबूर...

बक्सर हत्याकांड: पटना से मुख्यारोपी गिरफ्तार, किया सनसनीखेज खुलासा, एसिड अटैक ने फौजी से अपराधी बनने को किया मजबूर...

BUXAR: जिले के सोनबरसा ओपी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में 21 जुलाई को हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को बक्सर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। जिस संबंध में मंगलवार को डुमराव थाने में प्रेस वार्ता की गई। कडसर गांव के मछली बाजार में मुर्गा खरीदने के दौरान अपराधियों ने कडसर गांव के रहने वाले शिवनारायण सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया था। 4 हथियारबंद अपराधियों ने कुल 11 गोली मारी थी। आनन-फानन में घायल को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चंद्रभान दुबे पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं इसे चंद्रभान के पिता ब्रह्मचारी दुबे की साजिश बताया।

मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें 2 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। बक्सर एसपी नीरज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों परिवार के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के तरफ से लगभग 10 मामले थाने में अब तक दर्ज कराए जा चुका हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी चंद्रभान दुबे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने स्वीकार किया है कि साल 2013 में अशोक और शिव नारायण ने अपने पिता रामबालक सिंह को मार दिया था। मेरा घर इनके सामने ही है। मेरे पिता ने यह बातें कुछ लोगों को बता दी थी। इस वजह से अशोक सिंह मुझसे और मेरे पिता से मारपीट की और बैर मोल ले लिया। 

इसी बीच चंद्रभान दुबे पढ़ाई के लिए झारखंड आ गया, जहां वह फौज में जाने के लिए तैयारी करने लगा। मुख्य आरोपी चंद्रभान दुबे ने बताया आज मैं फौज में होता, मैंने दौड़ निकाल ली थी। लेकिन, इन लोगों ने मेरे ऊपर बहुत अत्याचार किया है। मेरे शरीर पर शिव नारायण सिंह ने तेजाब फेंक दिया था। मैं मरते-मरते बचा था, जब ठीक होकर वापस आया तो मेरी हत्या की कोशिश अशोक सिंह ने की। मजबूर होकर खुद को बचाने के लिए मैंने साल 2018 में अशोक सिंह की हत्या कर दी। अब 21 जुलाई 2021 को शिवनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। उन दोनों ने मुझे मारने की कोशिश की, इसलिए मुझे भी जुर्म का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

बताते चलें कि शिव नारायण सिंह के हत्या के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर काफी हंगामा किया था। जहां बक्सर एसपी के जाने के बाद भी काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया था। इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई थी, जहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह तथा अन्य नेताओं का दौर दौरा जारी हो गया था। वहीं मुख्य अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को राहत मिलेगी। अपराध का एक न एक दिन अंत होता ही है चाहे अपराधि कितना भी चालाक क्यों ना हो।

Suggested News