एनसीसी के उच्चस्तरीय टीम के सदस्य रितुराज सिन्हा से मिले कैडेट, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

PATNA : राष्ट्रीय कैडेट कोर को सशक्त करने हेतु उच्चस्तरीय टीम के बिहार के एकमात्र सदस्य रितुराज सिन्हा से आज पटना के राष्ट्रीय कैडेट कोर के 29 बिहार बटालियन के अंडर ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही इसे कैसे और सशक्त बनाये जाए इस दिशा में सुझाव दिया। 

टीम के सदस्यों से मुलाकात में रितुराज सिन्हा ने बताया कि पूरे देश के 19 हजार विद्यालयो में राष्ट्रीय कैडेट कोर के लगभग 12 लाख बच्चे इससे जुड़े है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि एनसीसी के कैडेट देश की सेवा में अपना किस तरह से योगदान दें। इसको ध्यान में रखकर एनसीसी को तैयार करना है। राष्ट्रीय कैडेट में और क्या क्या सुधार किए जा सकते है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े बच्चो से उन्होंने मुलाकात की है। 

सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर राष्ट्र के निर्माण में युवायों को बेहतर मार्गदर्शन देने का कार्य शुरू से करता आया है।अतः युवायों को और किस किस माध्यम से सशक्त बनाया जाए इस टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।