बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में शादीशुदा महिला की जबरन मुंडन करवाने वाले वार्ड पार्षद सहित चार पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वैशाली में शादीशुदा महिला की जबरन मुंडन करवाने वाले वार्ड पार्षद सहित चार पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

HAJIPUR :  महनार में महिला की बाल मुंडवाने वाले आरोपी वार्ड पार्षद पति पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद से वार्ड पार्षद फरार बताया जा रहा है। वही  पुलिस उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बता दें कि पुलिस ने बाल मुंडवाने मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें वार्ड पार्षद पति दीपक कुमार, महिला की पति रामदयाल राम और महिला की सांस, नाइ पर FIR दर्ज किया गया है।

विदित हो कि 29 फरवरी को वार्ड पार्षद पति दीपक कुमार द्वारा पंचायत में ही महिला की बाल मुड़वा दिया गया था। बाल मुड़वाते समय वार्ड पार्षद पति ने अपने मोबइल में वीडियो भी बनाया था। वाइरल वीडियो में वार्ड पार्षद पति दीपक कुमार महिला के पति से ही बाल कटवा रहा है। नही काटने पर उसके पति रामदयाल राय पर दबाव बनाते दिख रहा है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई थी। 

इसके बाद महिला ने जब बवाल शुरू किया तो वार्ड पार्षद दीपक कुमार के द्वारा उसी दिन देर रात गांव के ही काली मंदिर परिसर में रात दस बजे में पंचायत बुलाया गया था।  जिसका भनक पुलिस को लगते ही मौके से पहुंचकर महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर थाने चली आई। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद वार्ड पार्षद पति समेत चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर लिया है। और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की बाल मुड़वाने मामले में आरोपी वार्ड पार्षद पति समेत चार पर केस किया गया है विडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे जांच पड़ताल में करवाई की जाएंगी।

Suggested News