नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, अब भुवनेश्वर से सेटर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा, खुल सकते हैं कई बड़े राज...

नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, अब भुवनेश्वर

DESK: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है। सीबीआई सभी राज्यों में छापेमारी कर मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में सीबीआई ने भुवनेश्वर से तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत कुमार, अमित प्रसाद और धीरेंद्र कुमार बताए जा रहे हैं। सीबीआई ने इन आरोपियों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया। जिसके बाद इन्हें पटना स्थित सीबीआई की विशेष दंडाधिकारी कुमारी रिंकू की कोर्ट में बुधवार को पेश किया गया। आरोपियों को 5 अगस्त तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है।

सीबीआई इन तीनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई को इस मामले में कई खुलासे होने की संभावना है। दरअसल, गिरफ्तार किए गए ये तीनों सेंटर गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनकी भूमिका पेपर लीक में काफी अहम रही है। इन तीनों से पूछताछ में कई अहम बातों का खुलासा हो सकता है। साथ ही संजीव मुखिया, अतुल वत्स समेत कुछ अन्य बड़े सेटरों के बारे में कई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। इनकी निशानदेही पर गिरफ्तारी हो सकती है।  

बता दें कि, सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में बड़े सेटरों और आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए अब तक 33 स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सभी छापेमारी बिहार, झारखंड, महाराष्ट्रा समेत अन्य स्थानों पर की गई है। ओड़िसा के पहली गिरफ्तारी हुई है।  इस मामले में अभी मुख्य सेटर समेत कुछ अन्य किंगपिन की तलाश जारी है। अबतक की जांच में कई अहम साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। अब तक पटना एम्स समेत अन्य मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में पढ़ने वाले 7 सॉल्वर समेत 36 लोगों को गिरफ्तारी हुई है। 

मामलू हो कि, नीट पेपर लीक मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें से 15 लोगों को बिहार पुलिस और ईओयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों को सीबीआई की टीम ने दबोचा है। तीन लोगों की और गिरफ्तारी होने के बाद अब नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 39 हो गई है।