बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CBSE 10th और 12th बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 15 फरवरी से होगी दोनों की परीक्षा

CBSE 10th और 12th बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 15 फरवरी से होगी दोनों की परीक्षा

Desk. CBSE ने 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ट की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। वहीं दोनों क्लासेस की प्रैक्टिकल्स परीक्षा 2 जनवरी से 14 जनवरी के बीच होगी।

CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार कार्यक्रम संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।

2022 में परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। लेकिन बोर्ड इस बार एक ही परीक्षा आयोजित करेगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी। साथ ही, परीक्षाएं अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर होंगी, जैसे कि कोरोना से पहले के सेशन में की जाती थीं।


Suggested News