बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची सांसद की सिल्ली एवं खलारी में सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग का केन्द्र ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को पत्र लिख कर मांगा प्रस्ताव मांगा

रांची सांसद की सिल्ली एवं खलारी में सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग का केन्द्र ने लिया संज्ञान, राज्य   सरकार को पत्र लिख कर मांगा प्रस्ताव मांगा

Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से रांची लोकसभा के अंतर्गत खलारी एवं सिल्ली में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी। संजय सेठ की मांग पर केंद्रीय मानव संसाधन विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए इस पर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया गया है। केंद्र ने राज्य सरकार से इस पर प्रस्ताव तैयार कर भेजने का आग्रह किया है।

इधर केन्द्र द्वारा मांगे गए इस प्रस्ताव को लेकर सांसद  संजय सेठ ने   राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग जल्द से  केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव को भेजें जिससे विद्यालय खोलने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

बता दें रांची  के सांसद संजय सेठ ने सिल्ली एवं खलारी क्षेत्र जो ग्रामीण बाहुल क्षेत्र है। यहां के बच्चों को बुनियादी पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा मिले इसके लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गई थी।

रांची से मो. मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News