बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाणक्य आईएएस अकादमी पटना की बड़ी उपलब्धि, टाइम्स ग्रुप ने 9 वीं बार बेस्ट UPSC और BPSC इंस्टीट्यूशन का दिया अवॉर्ड

चाणक्य आईएएस अकादमी पटना की बड़ी उपलब्धि, टाइम्स ग्रुप ने 9 वीं  बार बेस्ट UPSC और BPSC इंस्टीट्यूशन का दिया अवॉर्ड

PATNA : चाणक्य आईएएस अकादमी जो सिविल सेवा तैयारी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्था के तौर पर कार्यरत है को एक बार फिर टाइम्स ग्रुप द्वारा यूपीएससी और बीपीएससी की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में मान्यता दिया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुरस्कार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स ग्रुप द्वारा कई चरण की रिसर्च व सर्वे के बाद दिया जाता है।

दरअसल पटना केंद्र को 2013 में डॉ कृष्णा सिंह के नेतृत्व में लॉन्च किया गया था। पटना में नींव रखने के ठीक बाद, चाणक्य आईएएस अकादमी ने राज्य भर में सेमिनार आयोजित करना शुरू कर दिया और पिछले कुछ वर्षों में बिहार के परिणाम में काफी सुधार हुआ है। 

संस्थान के रीजनल हेड डा सिंह ने इस सतत सफलता का श्रेय सक्सेस गुरु एके मिश्रा के मार्गदर्शन में लगातार किए जा रहे प्रयासों को दिया। साथ ही अपने मेहनती छात्रों, अनुभवी शिक्षकों, कंटेंट व एकेडमिक टीम और सम्पूर्ण मैनेजमेंट सहित पूरी टीम को देते हुए ये वादा किया कि हम अपना ये प्रयास सतत जारी रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के चयन में प्रमुख भूमिका निभाते रहेंगे।

हाल ही में संपन्न 67वीं और 68वीं बीपीएससी परीक्षाओं में तकरीबन 400 और 66 वीं परीक्षा मे 138 चयन एवं कुल 1400 से अधिक चयन और यूपीएससी में 5200 से अधिक चयन संस्थापक के व्यापक अनुभव और प्रगतिशील सोच का नतीजा है जो संस्थान की सफलता का प्रमुख कारण भी है।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News