पटना में चाणक्य आईएएस एकेडमी के दूसरे सेंटर की होगी शुरुआत, सक्सेस गुरु ए के मिश्रा करेंगे उद्घाटन

PATNA : चाणक्य आईएएस एकेडमी के बेली रोड शाखा का भव्य उद्घाटन 12 दिसंबर को होगा। इस मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थापक सक्सेस गुरु ए के मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉक्टर कृष्णा सिंह ने बताया की 12 दिसंबर 2022 को शाम 3:00 बजे चाणक्य आईएएस एकेडमी की बिहार में दूसरी शाखा जो बेली रोड पिलर नंबर 25 के पास स्थित है का शुभारंभ होने जा रहा है।
उन्होंने कहा की विद्यार्थियों के विशेष अनुरोध पर इस शाखा का शुरुआत की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस एकेडमी है। जिसके देश में कुल 25 सेंटर हैं। इसके पटना सेंटर की स्थापना विद्यार्थियों के व्यापक मांग पर 2013 में हुई। तब से यह संस्था सक्सेस गुरु ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मेरे नेतृत्व में व्यापक पैमाने पर बिहार में सिविल सेवा परीक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। साथ ही बिहार के छोटे-छोटे शहरों तक सीमित करके बिहार के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की बारीकियों को समझा कर उन्हें प्रेरित भी कर रही है।
उन्होंने कहा की संभवत इसी के परिणाम स्वरूप बिहार का रिजल्ट सिविल सेवा परीक्षा में लगातार सुधर रहा है। एकेडमी से पिछले वर्ष विभिन्न केन्द्रों से यूपीएससी में 200 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पिछले 5 वर्षों में अकेडमी से कमोवेश टॉप 10 में प्रत्येक वर्ष 5 विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने कहा की 1993 से आज 29 वर्षों के इतिहास में एकेडमी से 5000 से अधिक छात्रों का चयन यूपीएससी में हो चुका है।
उन्होंने कहा की राज्य सिविल सेवा परीक्षा में यह आंकड़ा हजारों की संख्या में है जो निश्चित तौर पर एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों को दर्शाता है। डॉ सिंह ने आगे बताया कि 66 वीं बीपीएससी परीक्षा में भी इस संस्था के अभूतपूर्व चयन हुआ था और पटना सेंटर में कुल 138 छात्र थे। शाखा के शुभारंभ के अगले दिन बाद 13 दिसंबर को ए के मिश्रा सर का आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का आयोजन राजा बाजार बैली रोड शाखा पर किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी 91170 00058 पर कॉल करके नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
वंदना शर्मा की रिपोर्ट