यूपीएससी परीक्षा 2022 में चाणक्या आई. ए. एस एकेडमी का जलवा, देशभर में इतने अभ्यथियों ने मारी बाजी...

PATNA : सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट आ चुका है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाणक्या आई. ए. एस एकेडमी के छात्रों ने बड़े पैमाने पर सफलता का परचम लहराया है। शुरूआती रूझान में अभी तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना मिल चुकी है। साथ ही एकेडमी से बिहार के भी कई विद्यार्थियों के सफल होने की अब तक सूचना है। सफल हुए विद्यार्थियों की गिनती जारी है और अंतिम आंकड़ा और भी उत्साहवर्धक होने की पूरी संभावना है।

चाणक्या आई. ए. एस एकेडमी के प्रबंध निदेशक सक्सेस गुरू ए.के. मिश्रा तथा पटना डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह ने तमाम सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। पटना के डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि चाणक्या आई. ए. एस एकेडमी ने बिहार के रिजल्ट को सुधारने का बीड़ा उठाया है। 2010 के आस - पास बिहार का रिजल्ट लगातार नीचे गिर रहा था। इसी को देखते हुए एक अभियान के तहत विभिन्न सेमीनारों के माध्यम से व्यापक पैमाने पर लगातार UPSC परीक्षा के विषय में जागरूकता फैलाई गई तथा UPSC परीक्षा के पैटर्न को सरलीकृत कर ज्यादा से ज्यादा बिहार के छात्रों को यह बताया गया कि कुछ निश्चित मापदंडों को ध्यान में रख कर परीक्षा को आसानी से पास किया जा सकता है। 

Nsmch

संभवत: इसकी अगली कड़ी में 2013 में पटना में चाणक्या आई. ए. एस एकेडमी का सेंटर खोला गया और यह खुशी की बात है कि इस प्रयास से ज्यादा रिजल्ट हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में इस अभियान का नेतृत्व करते हुए मुझे व्यापक खुशी है। ज्ञातव्य है कि चाणक्या आई. ए. एस. एकेडमी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था है जो अपने विभिन्न सेंटरों के माध्यम से लगातार शिक्षण मार्गदर्शन कार्यक्रम चला रही है तथा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एकेडमी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या काफी उत्साहवर्धक है।

अब तक संस्थान से 5000 से अधिक छात्र छात्राएं UPSC में सफल हो चुके हैं एवं 1000 से अधिक छात्रों का चयन BPSC में हो चुका है। संस्थान की पटना में तीन शाखाएं Boring Canal Road, Bailey Road एवं Boring Road चौराहा पर स्थित है।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट