पटना में लाखों रूपये का चरस बरामद, दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : गांधी मैदान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो चरस तस्कर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से ढाई किलो से अधिक चरस बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक काठमांडू से पटना चलने वाली बस से हो चरस की तस्करी हो रही थी।
जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर गांधी मैदान बांकीपुर बस स्टैंड में पुलिस ने छापेमारी किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की छापेमारी के दौरान तस्कर रवि शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
जिसकी निशानदेही पर शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाका से मो आशिफ नामक तस्कर गिरफ्तार हुआ है। बरामद चरस की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट