बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्ट अफसर-जनप्रतिनिधि लपेटे में ! निगरानी ने 3.14 करोड़ के घोटाले में 7 के खिलाफ दाखिल किया चार्ज शीट

भ्रष्ट अफसर-जनप्रतिनिधि लपेटे में ! निगरानी ने 3.14 करोड़ के घोटाले में 7 के खिलाफ दाखिल किया चार्ज शीट

पटना. नगर परिषद सासाराम में पद का दुरूपयोग करते हुए करीब 3.14 करोड़ रुपए के राजस्व की क्षति पहुँचाने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आरोप पत्र समर्पित किया है. दरअसल, वर्ष 2014 में सासाराम नगर परिषद में लैपटॉप, हाई मास्ट लाइट, एलईडी बल्ब, डेकोरेटिव पोल , रेडीमेड शौचालय एवं यूरिनल आदि की खरीददारी में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन प्रकाश द्वारा परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के मिली भगत से भ्रष्टाचार का आरोप लगा था. 

निगरानी की ओर से पूरे मामले अनुसंधानोपरांत तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड सदस्यों को संलिप्त पाए जाने पर आरोप पत्र समर्पित किया गया है. 

निगरानी के अनुसार, इस कांड में अनुसंधानोपरान्त प्राथमिकी अभियुक्त- (1) राजीव रंजन प्रकाश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद (2) अविनाश कुमार, तत्का० विद्युत कार्यपाल अभियंता (शहरी क्षेत्र) सासाराम एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों (3)  नाजिया बेगम, तत्का० मुख्य पार्षद, नगर परिषद, सासाराम (4)  चन्द्रशेखर सिंह, तत्का० उप मुख्य पार्षद, नगर परिषद सासाराम (5)  विनोद प्रसाद, तत्का वार्ड पार्षद, नगर परिषद सासाराम (6) मीरा कौर, तत्का० वार्ड पार्षद (7) राशि पाण्डेन्ट तरका० वार्ड पार्षद, नगर परिषद सासाराम के विरुद्ध राजस्व की क्षति पहुँचाने के आरोप को सत्य पाते हुए आरोप पत्र सं0-24/23 दिनांक 10.04.23 पाय- 420/4067409/467/468/471/120बी मा0द0वि० एवं धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (सी) (डी) ४०नि०अधिक 1988 के अन्तर्गत विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में समर्पित किया गया।


Suggested News