हुआ धोखा! बस स्टैंड से दुल्हनिया फरार, शिकायत करने दूल्हा पहुंचा थाने, सामने आई दूसरी हकीकत

GADHWA : शादी कर खुशहाल जिंदगी जीने के युवक सपने को उस समय झटका लग गया कि जब दुल्हनियां बीच रास्ते उसे छोड़कर फरार हो गई। मामला गढ़वा जिले का है। यहां रंका थाना के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि बस स्टैंड में बाथरुम जाने के उतरी और उसके बाद रफुचक्कर हो गई। इस पूरी घटना के बाद निराश दूल्हे मियां ने अपने घर अकेले ही अपने घर लौट आए। जहां उसने थाने में पूरी घटना की शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान उसने पुलिस को जो जानकारी दी, वह हैरान करनेवाली थी।
मामले में बताया गया कि गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की शादी बीते 26 अप्रैल को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की सृष्टि से हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह विदा होकर अपने ससुराल आई। यहां रस्म के तहत उसका भाई शादी के 10 दिन बाद लेने उसके घर आया था। संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। वहां वे पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई का आग्रह किया तो परिवार तैयार हो गया। नए जोड़े को बस स्टैंड में बस तक लोग छोड़ने आए। लेकिन इसके बाद पूरी कहानी बदल गई।
बस के गढ़वा स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी। उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया। संतोष ने बताया कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर बस स्टैंड से फरार हो गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया। उसने गढ़वा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
शादी के नाम पर धोखा
संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। उसने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। उसने धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुआ खर्चा वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।