बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीलबंद केमिकल का डब्बा हुआ ब्लास्ट, नाना-नतिनी जख्मी

सीलबंद केमिकल का डब्बा हुआ ब्लास्ट, नाना-नतिनी जख्मी

NAWADA : नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केमिकल का डब्बा ब्लास्ट होने से नाना-नतनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव की है। बताया जा रहा है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव में अचानक केमिकल का डब्बा ब्लास्ट हो गयाहै। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुन के स्थानीय लोग भी तुरंत घायल के घर पहुंचते हैं, जहां देखते हैं कि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसे चिंताजनक हालत में नवादा के अस्पताल में नतनी को भर्ती कराया गया है। वही एक को गांव के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां नतनी की हालत काफी गंभीर बताया जा रहा है। 

घटना को लेकर अस्पताल पहुंचे नवलेश कुमार ने बताया है कि बुंदेल यादव की 19 वर्षीय पुत्री कमली देवी व नाना मुंशी यादव घायल है। उन्होंने कहा कि महिला के द्वारा भोजन बनाया जा रहा था, उसी दौरान नाना ने गर्म हसुआ करके मंगाया और डिब्बा को काटने के लिए जैसे गर्म हसुआ को लगाया, उसी दौरान अचानक डब्बा ब्लास्ट कर जाता है। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। सभी लोगों को पहले गांव के अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। 

लेकिन एक महिला की हालत गंभीर थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवादा में एक दुकान से डब्बा को खरीद कर गांव लाए थे और उसी दौरान डब्बा को काटकर नाद बनाने का काम कर रहे थे। अक्सर डब्बा को खरीद कर लाते हैं और जानवर की भोजन के लिए ही इसी डब्बा को काटकर नाद बनाया जाता है। लेकिन मालूम नहीं था कि शनिवार को इस तरह का घटना अचानक घट जाएगा।

Suggested News