बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केमिस्ट्री नोबेल प्राइज 2021 का ऐलान, बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को संयुक्त रूप से दिया गया पुरस्कार

केमिस्ट्री नोबेल प्राइज 2021 का ऐलान, बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को संयुक्त रूप से दिया गया पुरस्कार

Desk. 2021 के केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस साल रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को दिया गया है. जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को यह पुरस्कार दिया गया है. दोनों को यह पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है.

रसायन विज्ञान के नोबेल को लेकर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कहा गया कि जैविक उत्प्रेरकों का उपयोग कई रासायनिक प्रतिक्रियाओं को चलाने के लिए किया जा सकता है. इन प्रतिक्रियाओं का उपयोग कर शोधकर्ता अब नए फार्मास्यूटिकल्स से लेकर अणुओं तक कुछ भी अधिक कुशलता से बना सकते हैं, जो सौर कोशिकाओं में प्रकाश को पकड़ सकते हैं.

विजेताओं के नाम की घोषणा बुधवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रेटरी जनरल गोरान हैनसन ने की. नोबल पैनल ने कहा कि लिस्ट और मैकमिलन ने साल 2000 में स्वतंत्र रूप से कैटेलिसिस का एक नया तरीका विकसित किया. नोबल पैनल के सदस्य पर्नेला विटंग स्टाफसेडे ने कहा कि इस तकनीक से पहले से ही मानवजाति को काफी मदद मिल रही है.

इससे पहले मंगलवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को देने का एलान किया था. इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया था.

Suggested News