बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही उत्सवी माहौल में छठ का समापन, घाटों का जायजा लेते दिखे डीएम-एसपी

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही उत्सवी माहौल में छठ का समापन, घाटों का जायजा लेते दिखे डीएम-एसपी

JAMUI : उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आज लोक आस्था का महान पर्व छठ का समापन हो गया। इस दौरान जमुई के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। छठ व्रती छठ मईया से अपने परिवार और देश वासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। 

छठ महापर्व के चौथे दिन जमुई के लोग अर्घ्य देने के लिए माथे पर डाला लेकर जमुई जिले के अलग अलग छठ घाट पहुंचे जहां छठव्रतियों के द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ पर्व के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोग का आस्था का महान पर्व छठ का समापन हो गया। 

वहीं छठ पर्व को लेकर जमुई पुलिस एवं जमुई जिला प्रशासन के द्वारा अलग अलग छठ घाट पर सुरक्षा के व्यापक  इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जिले के जिलाधिकारी राकेश कुमार और जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर शौर्य सुमन ने छठ वर्तियो के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही जमुई की जनता को छठ की शुभकामनाएं दी। वही जिले के सभी छठ घाटों पर जमुई जिला पुलिस बल की टीम भ्रमणशील दिखी।

Suggested News