बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेता की तरफ से 201 छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामाग्री का किया गया वितरण, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता रहे मौजूद

कांग्रेस नेता की तरफ से 201 छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामाग्री का किया गया वितरण, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता रहे मौजूद

PATNA: छठ पूजा के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदकात आश्रम के सामने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष के द्वारा छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन समाग्री का वितरण किया गया.  इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन मोहन झा भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा की छठी मईया के आशीर्वाद से कुमार आशीष 14 वर्षो से छठ पूजन समाग्री का वितरण कर रहे हैं. बिहार के लोगों पर छठी मईया का आशीर्वाद बना रहे,हम यही कामना करते हैं. 201 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री के रूप में सूप, नारियल, केला, अगरबत्ती एवं माचिस का वितरण किया गया।

कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक भावना झा, बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह,पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन यादव,बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दौलत इमाम,पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष श्रीवास्तव, नीरज यादव,  सौरभ सिन्हा, विमलेश तिवारी, विशाल यादव,सागर श्रीवास्तव सहित कई महत्वपूर्ण लोगो ने भाग लिया।

Suggested News