बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, सीएम नीतीश ने परिजनों के साथ की पूजा अर्चना, गंगाघाट पहुंचे तेजस्वी

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, सीएम नीतीश ने परिजनों के साथ की पूजा अर्चना, गंगाघाट पहुंचे तेजस्वी

PATNA : चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। आम से लेकर ख़ास तक भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 


वहीँ बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दीघा के मीनार घाट पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर राज्य में सुख शान्ति की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे। 

उधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपने सरकारी आवास पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। जहाँ परिवार के लोगों के साथ अन्य कई लोग भी मौजूद थे। बता दें मंत्री अशोक चौधरी के साथ नीता चौधरी भी छठ व्रत का आयोजन करती है। 

उधर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने सरकारी आवास पर छठ व्रत का आयोजन किया और डूबत सूर्य को अर्घ्य देकर राज्यवासियों के सुख शांति की कामना की। 

वहीँ प•चम्पारण के नारायणी गंडक नदी तट पर व बेतिया के सागर पोखरा ,उतरवारी पोखरा ,सागर पोखरा ,संतघाट के चंद्रावत नदी तट पर छठव्रतियों का सैलाब उमड़ पड़ा। महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रती ने आज पर डूबते हुये भगवान भास्कर को अर्ध्य दी। 

वही मनोकामना पूर्ण होने पर कई छठ व्रती दंडवत करते हुये छठ घाट पर आते हुए नजर आये। नदियों में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए एनडीआरआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गयी है। 


Suggested News