बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया भोला सिंह बनाये गए बक्सर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बधाई देनेवालों का लगा ताँता

मुखिया भोला सिंह बनाये गए बक्सर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, बधाई देनेवालों का लगा ताँता

BUXAR : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरु कर दी है. जिसके तहत संगठन की मजबूती का कार्य सबसे पहले किया जा रहा है. इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देश पर कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल गए हैं, 

जिसमें बक्सर जिलाध्यक्ष का पदभार अब माधुरी कुंवर की जगह पर भटवालिया निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को दिया गया है. विजय कुमार सिंह को जमीनी नेता माना जाता है. ऐसे में भाजपा को यह उम्मीद है कि पार्टी को बूथ स्तर पर भी मजबूत बनाने में वह अपना योगदान जरूर देंगे. संभवत: इसी लिहाज से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

नए जिलाध्यक्ष की घोषणा गुरुवार सुबह जारी एक पत्र में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई है. जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे भटवालिया पहुंचे. जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष भोला सिंह को बधाई दी. 

बक्सर से पूजा चौबे की रिपोर्ट 

Suggested News