बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में वार्ड सदस्य हत्याकांड में मुखिया पति गिरफ्तार

पटना में वार्ड सदस्य हत्याकांड में मुखिया पति गिरफ्तार

पटना. नौबतपुर पुलिस ने बीते वर्ष 2021 के दिसंबर माह में हुए वार्ड सदस्य संजय वर्मा हत्या मामले में मुखिया पति मुकेश कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुकेश कुमार वर्तमान में नौबतपुर प्रखंड के जमालपुरा पंचायत का मुखिया पति है।

मामले को लेकर थानाअध्यक्ष मो. रफीकुल रहमान ने बताया है कि बीते वर्ष 2021 के दिसंबर माह में वार्ड सदस्य संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में एक अन्य अभियुक्त जो फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है, जो वर्तमान में जमालपुरा पंचायत का मुखिया पति मुकेश कुमार है। फिलहाल गिरफ्तार मुखिया पति को पूछताछ के बाद न्यायालय भेजा जाएगा।

Suggested News