बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने भोजपुर के बेलौटी में सड़क हादसे में हुयी लोगों की मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, चार की मौत, 12 से अधिक घायल

मुख्यमंत्री ने भोजपुर के बेलौटी में सड़क हादसे में हुयी लोगों की मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना,  चार की मौत, 12 से अधिक घायल

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के एन०एच०- 922 पर सड़क हादसे में हुयी लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

दरअसल, घटना आरा के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रानी सागर डायवर्सन के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी गई। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। घटना में कम से कम 4 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा कि, सड़क हादसे के बाद आनन फानन में घायलों की मदद के लिए लोग भी पहुंचे। फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है। उनमें रोहतास जिले के रामचीज राम का पुत्र सरोज राम, बक्सर जिले के शिवकुमार राम की पत्नी रामदुलारी देवी, बक्सर जिले केहरमुन राम की पत्नी सीता सुन्दरी देवी का नाम शामिल है।

Suggested News