Bihar News : राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान ने स्व ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, सामाजिक एकजुटता बनाये रखने का लिया संकल्प

Bihar News : राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान की ओर से स्व ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहाँ लोगों ने सामाजिक एकजुटता बनाये रखने का अपील किया......पढ़िए आगे

Bihar News : राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान ने स्व ब्रह्मे
स्व ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आज राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के तत्वावधान में ग्राम चौरम में शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ मुखिया का पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रुप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया। मंच का संचालन पिंटू कुमार ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ब्रह्मर्षि समाज के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिपक शर्मा, महेश शर्मा, अविनाश शर्मा, पन्ना सिंह, मन्टु शर्मा,  बिजेंद्र शर्मा, रमेश सिंह, सुखाड़ी बाबू के साथ बहुत से लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं का एक हीं संकल्प रहा की हर हाल में सामाजिक एकजुटता को बनाए रखना है। 

मंच पर क्रान्तिकारी गीत संगीत मगध के मशहूर गायक मनीष शर्मा ने किया ।