167 साल पुराने लंदन साइंस म्यूजियम की खूबियों से अवगत हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा - ऐसा ही होगा बिहार की साइंस सिटी

PATNA : पांच दिवसीय दौरे पर इंग्लैंड गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 167 साल पुराने साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा।
पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित थे।