राजद विधायक का भाई बताकर बदमाशों ने एम्स में की सुरक्षा गार्ड बहाल करने की पैरवी, नहीं मानने पर चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के गाड़ी पर की फायरिंग, मचा हड़कंप

राजद विधायक का भाई बताकर बदमाशों ने एम्स में की सुरक्षा गार्

PATNA : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला गुरुवार अहले सुबह की है। जहां पटना के खगौल थाना क्षेत्र के एम्स अस्पताल के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के गाड़ी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी एसपी अभिनव धीमन ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे एम्स के सिक्यूरिटी ऑफिसर अपने ड्राइवर और गार्ड के साथ चार चक्का वाहन से एम्स दीघा फ्लाई ओवर पहुंचे। जिस दरम्यान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद पीड़ित ने खगौल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गोलियों की आवाज सुन वाहन में बैठे सिक्यूरिटी ऑफिसर के गार्ड ने बाहर निकल कर देखा तो गाड़ी के पीछे विंड सील पर एक गोली अटका पड़ा था। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि बीते 4 दिन पहले सिक्यूरिटी ऑफिसर के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। जिसमें अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर नई भर्तियों में उसके द्वारा करने की बात कथित पिंकू यादव द्वारा कही गई थी। 

दरअसल बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में सिक्यूरिटी को लेकर नई बहाली की प्रक्रिया की जा रही है। पटना पश्चिमी एसपी ने कहा कि पीड़ित एम्स सिक्यूरिटी ऑफिसर को इस बावत धमकाया गया है। बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी उक्त पिंकू यादव द्वारा फोन पर दो गई थी। 

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें पुलिस को एक अपाचे बाइक पर सवार 3 अपराधकर्मी दिखे है। मिली जानकारी के अनुसार फोन कॉल पर धमकाने वाले उक्त पिंकू यादव ने अपने आपको दानापुर के वर्तमान राजद विधायक का भाई बता सिक्यूरिटी ऑफिसर को धमकाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट