बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में खेलने के दौरान गड्ढे के पानी में गिरा बच्चा, डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

नवादा में खेलने के दौरान गड्ढे के पानी में गिरा बच्चा, डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के धुधौली गांव में गड्ढा में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी।  जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।  मृतक के चाचा शंकर लाल पांडे ने बताया कि धर्मराज पांडे का बेटा 8 वर्षीय करण पांडे की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि भतीजा खेल रहा था। उसी दौरान गांव में एक गड्ढा है। जिसमें पूरी गांव की पानी जाती हैं। खेलते-खेलते अचानक बच्चा उस गड्ढे में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। गड्ढे में गिरते ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तुरंत बच्चे को  गड्ढा से निकाला और आनन-फानन में नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार धुधौली उत्क्रमित विद्यालय के निकट 5 बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते अचानक एक बच्चा के गड्ढा की ओर जाते ही अचानक पैर फिसल गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने गांव में जाकर हल्ला किया। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। बताया जाता है की गड्ढा में गहराई कम से कम 15 से 20 फीट है। जिसके कारण बच्चा काफी देर तक पानी में ही डूबा रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चा को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गयी।

अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि बच्चा थोड़ा मानसिक रूप से भी कमजोर था। गड्ढा में गिरने से उसकी मौत हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीँ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News